मोतीलाल नेहरू सांध्य कॉलेजमोतीलाल नेहरू सांध्य कॉलेज

मोतीलाल नेहरू सांध्य कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू सांध्य कॉलेज के गांधी स्टडी सर्कल द्वारा 21 अप्रैल 2025 को “नवउदारवादी विश्व-व्यवस्था के संकट का गांधीवादी विकल्प” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संदीप गर्ग ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में गांधी जी के विचारों को छात्र समुदाय तक पहुँचाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में गांधीवादी विचारक राधा बहिन भट्ट उपस्थित रहीं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. ऐश्वर्य कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में गांधीवाद की समकालीन प्रासंगिकता और पर्यावरणीय संकट पर अपने विचार रखे।

प्रो. आचार्य नंदकिशोर ने अपने संबोधन में कहा कि “गांधीवाद आज के समय में केवल एक ऐतिहासिक विचारधारा नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक समस्याओं का समाधान भी प्रस्तुत करता है।”

तकनीकी सत्र में “गांधी और अहिंसक प्रतिरोध की कार्यप्रणाली” विषय पर चर्चा हुई। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. प्रेम सिंह ने की। वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन, प्रो. संजीव कुमार (दिल्ली विश्वविद्यालय) और डॉ. जयंत कश्यप (सेंट जेवियर कॉलेज, रांची) शामिल रहे।

सभी वक्ताओं ने गांधीजी की अहिंसक कार्यशैली, सत्य के प्रति उनकी निष्ठा, और सामाजिक न्याय के प्रति उनके दृष्टिकोण को आज के वैश्विक संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

सेमिनार के संयोजक कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रो. डॉ. अश्वनी कुमार थे।

यह आयोजन गांधीवादी विचारधारा की समसामयिक उपयोगिता को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।

यह भी जरूर पढ़े :

DU के मोती लाल नेहरू सांध्य कॉलेज के हिन्दी विभाग की सोसाइटी उदयाचल ने ” समकालीन

Discover more from The BG Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading