NCWEBNCWEB

NCWEB  में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 28 मई 2024 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें अंडरग्रेजुएट कोर्स में12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश मिलता है।

इसके लिए दिल्ली एन.सी.टी. में रहने वाली छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एन.सी.डब्ल्यू.ई.बी. की वैबसाइट http://www.ncweb.du.ac.in/ से प्राप्त की जा सकती है। पंजीकरण के लिए आधिकारिक लिंक https://ncwebadmission.uod.ac.in/ का उपयोग करें। अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर (प्रवेश विवरणिका) देखें… https://ncweb.du.ac.in/brochure/

एन.सी.डब्ल्यू.ई.बी. दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध संवैधानिक संस्था है। 1944 में 3 छात्राओं से शुरू यह सफ़र 33000 से अधिक छात्राओं तक पहुँच चुका है। प्रस्तुत संस्था कामकाजी महिलाओं को भी उच्च शिक्षा के समान अवसर प्रदान करती है। एन.सी.डबल्यू.ई.बी. छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्त भविष्य हेतु प्रतिबद्ध संस्था है जो उनके सशक्त व्यक्तित्त्व के निर्माण में सहायक होगा।

एन.सी.डब्ल्यू.ई.बी. की कक्षाएँ सप्ताहांत पर ही चलती हैं इसलिए सीमित अवसरों और संसाधनों के साथ यह छात्राओं को सर्वांगीण विकास के समुचित अवसर प्रदान करती है। कुल 26 अध्ययन केन्द्रों पर एन.सी.डबल्यू.ई.बी. की कक्षाएँ चलती हैं। ये सभी केंद्र कौशल विकास के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटीज़ और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े आयोजन करते रहते हैं, जिससे बहुआयामी विकास के पर्याप्त अवसर प्राप्त होते हैं।

यह भी जरूर पढे :

SFD दिल्ली प्रांत के दक्षिणी विभाग ने किया एक दिविसीय वर्कशॉप का आयोजन

Discover more from The BG Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading