दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बार SGTB खालसा कॉलेज में ABVP ने अध्यक्ष समेत चार सीटों पर शानदार विजय हासिल कर कॉलेज की छात्र राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
उन्नति यादव की रणनीति रही निर्णायक
इस चुनाव में ABVP के इलेक्शन इंचार्ज उन्नति यादव की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने चुनावी प्रबंधन को संगठित किया और छात्र-छात्राओं तक संगठन की नीतियों और दृष्टिकोण को पहुँचाने में अहम योगदान दिया। अभिनव चौधरी ने कॉलेज स्तर पर टीम वर्क को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, जिसका नतीजा बड़ी जीत के रूप में सामने आया।
विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ता
इस जीत में कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा—
-
मृदुल सागोरिया ने कॉलेज स्तर पर छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर चुनावी अभियान को धार दी।
-
हिमांशु पालीवाल ने अपने अनुभव और नेतृत्व से चुनावी प्रबंधन को दिशा प्रदान की।
इन दोनों ने छात्रों में संगठन के प्रति विश्वास और उत्साह को बढ़ाने का काम किया। - अभिनव चौधरी विभाग टोली से पालक थे और उन्होंने काफी मेहनत की ।
- आकाश पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने भी इस चुनाव में काफी अहम भूमिका निभाई ।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन
ABVP की इस जीत में वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा।
-
विभाग संगठन मंत्री श्री प्रदयुमान जी ने संगठन को मजबूती दी।
-
नगर विस्तारक शुभम मिश्रा ने छात्रों तक संगठन की विचारधारा पहुँचाई।
-
प्रांत सह-संगठन मंत्री श्री विपिन उनियाल ने पूरे अभियान में संगठनात्मक ऊर्जा भरने का काम किया।
-
वहीं इकाई मंत्री एकलव्य त्यागी ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और अभियान को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
विजयी उम्मीदवार
इस बार के चुनाव में ABVP के उम्मीदवारों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटें जीतीं—
-
अध्यक्ष पद: निशु कुमार
-
सचिव पद: पुनीत हुड्डा
-
केंद्रीय पार्षद: उज्ज्वल रावत और दीपेश नागर
इन सभी विजयी उम्मीदवारों की जीत ने कॉलेज परिसर में ABVP की स्थिति को मजबूत कर दिया।
छात्रों का मिला अपार समर्थन
ABVP की इस जीत से यह स्पष्ट हो गया कि छात्र अब जमीनी मुद्दों पर काम करने वाले संगठन को प्राथमिकता दे रहे हैं। लंबे समय से कॉलेज में बदलाव की उम्मीद कर रहे छात्रों ने इस बार ABVP को चुनकर अपने विश्वास को दर्शाया है।
यह जरूर पढ़े :