Bharati CollegeBharati College

दिल्ली के Bharati College में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक पहल देखने को मिली। पश्चिमी विभाग की SFD टोली ने ग्रीन फेस्ट के आयोजन को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए कॉलेज की प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा।

इस अभियान का नेतृत्व प्रांत संयोजक कृतिका वर्मा, प्रांत प्रमुख पंकज ठाकुर और प्रांत सह संयोजक शशिकांत के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं भारती कॉलेज SFD टोली की ओर से अंजली और अक्षैनी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रीन फेस्ट में बदलाव की अपील

SFD टोली ने ज्ञापन के माध्यम से फेस्ट में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, सिंगल-यूज़ वस्तुओं पर रोक लगाने और पर्यावरण के अनुकूल सजावट को बढ़ावा देने की अपील की। टीम ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का उपयोग किया जाए।

साथ ही छात्रों को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ने के लिए विशेष गतिविधियों और ग्रीन ड्राइव आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।

प्रधानाचार्य का सकारात्मक रुख

प्रधानाचार्य ने SFD के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने इसे छात्रों की जिम्मेदार और जागरूक सोच का प्रतीक बताया।

प्रधानाचार्य ने न केवल इस पहल को स्वीकार किया, बल्कि भारती कॉलेज की SFD टोली को फेस्ट में “ग्रीन वॉलंटियर” के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह भी किया। इससे यह स्पष्ट है कि कॉलेज प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर गंभीर है।

यह भी जरूर पढ़े :

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकती है टक्कर?

Discover more from The BG Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading