दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। VNC कॉलेज में ABVP ने अध्यक्ष सहित कुल 6 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने न केवल कॉलेज में संगठन की पकड़ मजबूत की है बल्कि छात्रों में जोश भी भर दिया है।
अध्यक्ष बनीं हिमांशी गोस्वामी
इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर हिमांशी गोस्वामी ने बाजी मारी। उनका चुनावी अभियान छात्रहित और संगठन की नीतियों पर केंद्रित रहा, जिसका फायदा उन्हें मतदान के दौरान मिला। VNC कॉलेज VNC कॉलेज VNC कॉलेज
उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर भी विजय
-
उपाध्यक्ष पद पर मनीषा ने जीत दर्ज की।
-
सह-सचिव पद पर गरिमा तोमर विजयी रहीं।
-
कोषाध्यक्ष पद पर समीक्षा नागर ने विजय प्राप्त की।
-
केंद्रीय पार्षद पद पर तनीषा तंवर और वंशिका बढ़ाना ने सफलता हासिल की।
इस प्रकार ABVP ने VNC कॉलेज में कुल 6 सीटों पर विजय पाकर अपने विरोधियों को पीछे छोड़ दिया।
चुनाव में अहम योगदान
ABVP की जीत में हिमांशी और निकिता बब्बर का विशेष योगदान रहा। इनके नेतृत्व और रणनीति ने चुनावी माहौल को संगठन के पक्ष में किया।
संगठन की मजबूत टीम
ABVP की जीत में संगठन के पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-
विभाग संगठन मंत्री: श्री मनीष यादव
-
प्रांत सह-संगठन मंत्री: श्री विपिन उनियाल
इन दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति से लेकर ग्राउंड लेवल तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखा, जिसका सीधा असर नतीजों में देखने को मिला।
छात्रों में उत्साह
जीत के बाद ABVP समर्थक छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। कॉलेज कैंपस “ABVP जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। विजयी प्रत्याशियों ने भी संगठन और छात्रों को धन्यवाद दिया और कॉलेज विकास व छात्रहित को अपनी प्राथमिकता बताया।
यह भी जरूर पढ़े :