UnacademyUnacademy

दिल्ली के करोल बाग स्थित Unacademy के ऑफलाइन सेंटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने शनिवार, 21 फरवरी को छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ABVP का दावा है कि सेंटर से जुड़े लगभग 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं फीस वापसी न होने के कारण परेशान हैं। आरोप है कि ऑफलाइन सेंटर बंद करने के बाद भी संस्थान ने छात्रों को उनकी जमा फीस वापस नहीं की।

क्या है पूरा मामला?

Unacademy मुख्य रूप से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली कंपनी है। हालांकि, करोल बाग में उसका एक ऑफलाइन सेंटर संचालित हो रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे थे।

छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन अचानक सेंटर बंद करने की योजना बना रहा था। जब छात्रों को इसकी जानकारी मिली, तो वे स्पष्टीकरण मांगने पहुंचे। इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया।

छात्रों के गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि:

  • कुछ छात्रों को परिसर में बंद करने की कोशिश की गई।

  • पुलिस में शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई।

  • शिक्षकों को पहले हटाया गया और बाद में सेंटर बंद करने की बात कही गई।

छात्रों के अनुसार, फरवरी से अप्रैल के बीच एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को रिफंड नहीं दिया गया, जबकि मई के बाद प्रवेश लेने वाले कुछ छात्रों को आंशिक भुगतान किया गया।

ABVP की मांग

ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि संगठन छात्रहितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान ने सेंटर बंद करने की योजना के बावजूद नए पंजीकरण लेकर फीस ली, जो छात्रों के साथ धोखाधड़ी है।

संगठन ने मांग की है कि सभी छात्रों की फीस जल्द से जल्द वापस की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

यह भी जरूर पढ़े :

हिंदू कॉलेज का 127वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न, UPSC अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

Discover more from The BG Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading