दिल्ली विश्वविद्यालय में वसंतोत्सव 2026 ‘SHE & SHAKTI’ कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। लगभग दस हज़ार छात्राओं ने किया प्रतिभाग
दिल्ली विश्वविद्यालय में वसंतोत्सव आयोजन समिति, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) और दिल्ली संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ‘‘SHE & SHAKTI” का वसंतोत्सव कार्यक्रम 16 फरवरी को अत्यंत भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। वसंतोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में ये सातवां कार्यक्रम था जो विशेष रूप से केवल छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। विश्वविद्यालय के मल्टी परपज़ हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के लिये दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की लगभग 205 इकाइयों से 15 हज़ार से अधिक छात्राओं ने “Aviral Portal” के मध्यम से पंजीकरण किया जिसमें से लगभग 10 हजार छात्राओं व प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया व इस पवित्र कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
भजन क्लबिंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित इस आयोजन में आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने न केवल सक्रिय सहभागिता की, बल्कि नारी शक्ति, आत्मविश्वास और सामूहिक ऊर्जा का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। पूरे सभागार में उल्लास, भक्ति और सृजनात्मकता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नारी शक्ति को एक सकारात्मक, सशक्त और रचनात्मक मंच प्रदान करना था, जिसमें यह पवित्र आयोजन पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ। छात्राओं ने इसे प्रेरणादायी, नवाचारी और युवाओं से जुड़ा हुआ कार्यक्रम बताते हुए भविष्य में कॉलेज संस्थानों में होने वाले पाश्चात्य विचारों वाले फेस्ट के स्थान पर ऐसे पवित्र, गरिमामय, उत्साहपूर्ण आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की जिससे कॉलेज कैंपस तथा संस्थानों में भारतीयता से ओतप्रोत वातावरण बने।
इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो. बलराम पाणी, कुलसचिव प्रो. विकास गुप्ता, Director South Campus, Director CPDHE, Director SOL, DUTA के अध्यक्ष तथा विभिन्न विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारीगण, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, NDTF के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली के प्रान्त कार्यवाह श्री अनिल गुप्ता जी रहे। साथ ही 150 से अधिक प्राध्यापकगण एवं डूसू के पदाधिकारियों ने सहभाग किया।
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की संकल्पना, आयोजन और प्रभाव की खुले शब्दों में सराहना की।
*कार्यक्रम की संयोजिका, सत्यवती कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. नेहा व आयोजन टोली से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० मीनू, सुश्री अपराजिता, असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री पारुल ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।*
डॉ० नेहा ने इस अवसर पर कहा कि ‘SHE & SHAKTI’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी चेतना, आत्मबल और सामूहिक सृजनशीलता का उत्सव है। छात्राओं की अभूतपूर्व सहभागिता यह दर्शाती है कि आज की युवा शक्ति ऐसे मंचों के माध्यम से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए तत्पर है।
केशवम् बैंड की प्रस्तुति के दौरान सभागार में उपस्थित हज़ारों छात्राएँ मंत्रमुग्ध होकर भजनों की लय पर झूमती नज़र आईं। पारंपरिक भजनों को समकालीन संगीत शैली में ढालकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि आध्यात्मिकता और आधुनिकता एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि परस्पर पूरक हैं। उनके गायन में भाव, ऊर्जा और अनुशासन का संतुलन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
बैंड की प्रस्तुति ने न केवल सांस्कृतिक वातावरण को ऊँचाई प्रदान की, बल्कि कार्यक्रम के मूल उद्देश्य— युवा नारी शक्ति के आत्मबल, सामूहिकता और सकारात्मक ऊर्जा—को भी प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया।
यह भी जरूर पढ़े :
